हम संभोग क्यों करते हैं !
संभोग करना इंसान के जीवन की एक बड़ी जरूरत है.
संभोग करना जरूरी है. बिना सेक्स के इंसान का जीवन भी जैसे रुक जायेगा और साथ ही साथ यह सृष्टि भी जैसे आगे नहीं बढ़ पायेगी. किसी भी समाज में सेक्स को गलत नहीं बोला गया है. बस संभोग जब एक दवा से नशा बन जाता है तब सारी समस्या शुरू होती है.
क्या बिना संभोग के जीवन का कोई मूल्य नहीं है?
साथ ही सेक्स एक ऐसी चीज है जो बिना सीखे इंसान को आती है.
तो आइये जानते हैं कि आखिर इंसान संभोग क्यों करता है - संभोग करना कितना जरूरी है !
1. स्वस्थ रहने के लिए
यकीन मानिए कि यह बात एक दम सत्य है कि संभोग करने से इंसान की कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती हैं. शरीर जब संभोग की क्रिया करता है तो उस समय उसके शरीर का एक-एक अंग काम कर रहा होता है. इसलिए अगर इंसान को स्वस्थ रहना है तो उसको संभोग करना चाहिए.
2. पिता का कर्ज उतारने के लिए
बच्चे पर जन्म लेते ही पिता का एक कर्ज चढ़ जाता है जो पिता ने बच्चे को जन्म देते हुए ही उसको चढाया होता है. इसका विवरण शास्त्रों में भी किया गया है. पित्र कर्ज तभी उतरता है जब एक बालक बड़ा होकर संभोग क्रिया से अपने बच्चे को जन्म देता है.
3. प्यार जताने के लिए
इन्सान अपने साथी के साथ संभोग इसलिए करता है क्योकि इस संभोग के द्वारा ही वह अपने साथी के साथ प्यार का इजहार करता है. साथी के साथ या बोलें कि पति-पत्नी अगर आपस में और गहरा रिश्ता बनाना चाहते हैं तो उनको संभोग करना जरुरी होता है.
4. तनाव को दूर करने के लिए
मनुष्य जन तनाव से भरा हुआ होता है तो उसके लिए स्थिति वाकई काफी दयनीय होती है. तनाव इंसान को मृत्यु के करीब तक ले आता है. ऐसे में तब संभोग मनुष्य के लिए दवा का काम करता है. मनुष्य तनाव को खुद से दूर करने के लिए ही सम्भोग करता है.
5. वंश बढ़ाने के लिये सम्भोग
संभोग इसके साथ-साथ बच्चे पैदा करने के लिए भी किया जाता है. मनुष्य का वंश आगे बढे इसके लिए मनुष्य को संभोग करना जरुरी है. मनुष्य संभोग मुख्य रूप से वंश आगे बढ़ाने के लिए भी करता है.
6. मनोरंजन के लिए जरुरी है सेक्स
जी बिलकुल व्यक्ति के मनोरंजन के लिए भी संभोग ही है. सम्भोग एक ऐसी चीज है जिसका मनोरंजन हर व्यक्ति लेना चाहता है. इसलिए संभोग मनोरंजन की भी चीज है.
7. जिज्ञासा शांत करने के लिए
शुरुआत से ही जिज्ञासा बनी रहती है कि स्त्री और पुरुष के शरीर में आखिर क्या-क्या चीजें होती हैं. इसलिए हर जवान लड़का या लड़की संभोग की तरफ ज्यादा चीजें खोज रहे होते हैं. आखिर में इंसान अगर संभोग करता है तो वह अपनी जिज्ञासा को ही शांत कर रहा होता है.
तो अब आप समझ गये होंगे कि आखिर संभोग करना क्यों जरूरी है. क्यों हम संभोग करते हैं. कहा जाता है कि इंसान की रोटी की भूख शांत हो सकती है लेकिन कभी भी संभोग की भूख शांत नहीं हो पाती है. इसी भूख को शांत करने के लिए भी इंसान संभोग करता है.